Breaking :
||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख||पलामू: झपकी लगने के कारण चलती ट्रेन से कोयल नदी में गिरा युवक, आरपीएफ ने बचाया||बदले की भावना से विधानसभा में दायर किया गया मुकदमा : कमलेश सिंह||युवा जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, सरकार करेगी पूरी मदद : हेमंत सोरेन||मुख्यमंत्री के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन||रांची को मिला स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित||चतरा में पंचायत सचिव और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||लातेहार: लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को हथियार के साथ दौड़ाकर पकड़ा||चंदवा में मालगाड़ी की चपेट में आने से लातेहार के दो युवकों की मौत
Friday, September 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

पलामू टाइगर रिजर्व में हिरण का शिकार कर मांस पकाते रंगे हाथों पकड़ा गया शिकारी, चार फरार

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व के छिपादोहर में हिरण का शिकार कर मांस पका रहे शिकारी को वन कर्मियों ने गुरुवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ा गया शिकारी रंजन सिंह छिपादोहर के भट्टी मोहल्ला का रहने वाला है। वन विभाग की टीम ने उसके पास से आधा पका हुआ मांस के अलावे लगभग एक किलो हिरण का कच्चा मांस तथा कुल्हाड़ी भी बरामद किया।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

आरोपी रंजन सिंह की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने एक अन्य आरोपी रंजीत सिंह के घर में छापामारी कर हिरण का कच्चा मांस हिरण का चमड़ा और दो देसी बंदूक बरामद किया है। हालांकि वन कर्मियों के आने की भनक मिलने के कारण आरोपी रंजीत सिंह घर से फरार हो गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी देते हुए रेंजर नंद कुमार मेहता ने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शिकारियों के द्वारा एक हिरण का शिकार कर उसके मांस को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। इसी सूचना पर वन विभाग की टीम ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला निवासी रंजन सिंह के घर में छापामारी की तो वहां हिरण का मांस बरामद हुआ।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि पांच लोगों ने मिलकर हिरण का शिकार किया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने अन्य आरोपियों के घर में भी छापामारी की, जिसमें आरोपी रंजीत सिंह के घर से हिरण का चमड़ा और देसी बंदूक बरामद हुआ।

रेंजर ने बताया कि आरोपी रंजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि इस मामले में संलिप्त चार अन्य आरोपियों रंजीत सिंह, रुपनाथ सिंह, राजकिशोर सिंह और मनु सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।