Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार पुलिस का मानवीय चेहरा, धूमधाम से करायी गरीब आदिवासी की बेटी की शादी

लातेहार : लातेहार जिला पुलिस का मानवीय चेहरा बुधवार को देखने को मिला। जिला पुलिस ने गारू प्रखंड के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव के गरीब आदिवासी लालमुनि घासी की बेटी प्रभा कुमारी की शादी की सारी जिम्मेदारी अपनी कंधों पर उठा लिया। सभी तरह का खर्च वहन करते हुए पुलिस ने तन, मन और धन से गरीब आदिवासी प्रभा कुमारी की शादी धूमधाम से करायी। पुलिस के इस पहल की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

बताया जाता है कि गरीबी के कारण लालमुनि अपनी बेटी की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ था। इस बीच लालमुनि ने बारेसाढ़ थाने के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें अपनी स्थिति से अवगत कराया। लालमुनि की इस पीड़ा को सुनकर पुलिस अधिकारियों ने एसपी अंजनी अंजन को लालमुनि की स्थिति की जानकारी दी। एसपी ने लालमुनि के दर्द को समझा और उनकी बेटी की शादी का सारा खर्च उठाने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बुधवार को प्रभा कुमारी की शादी पुलिस पदाधिकारी व जवानों के सहयोग से धूमधाम से करायी गयी। इस मौके पर एसपी अंजनी अंजन भी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ लालमुनी के घर पहुंचे और प्रभा को आशीर्वाद दिया।

एसपी ने कहा कि लालमुनि ने कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया था और आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पुलिस पदाधिकारी और जवानों के सहयोग से आज उसकी शादी धूमधाम से हो रही है। शादी की सारी तैयारियां, आर्थिक मदद, टेंट, बाजा, खाने की व्यवस्था, कपड़े, बारात का स्वागत, सभी तरह के खर्च और सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

एसपी ने कहा कि मेरा मानना है कि आज पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। एक गरीब घर की बेटी की शादी करायी जा रही है।