Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी, दो नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत

Palamu Accident News Today

पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर सगालीम के पीरी मोड़ के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गयी। दोनों की पहचान नहीं हो पायी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग किशोरों के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं। बाइक चालक व सवार हेलमेट नहीं लगाये थे। बाइक सवार पांकी से मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे, जबकि ट्रक डालटनगंज से पांकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया। मामले की जानकारी पांकी थाने को दी गयी। लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। दोनों नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक का नंबर (JH 01EC 7733) है जबकि ट्रक का नंबर (JH 01A 0167) है। पुलिस बच्चों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

Palamu Accident News Today