Breaking :
||नियोजन नीति को लेकर जमकर बवाल, विधानसभा मार्च पर निकले छात्रों पर पुलिस ने बरसायी लाठियां, दागे आंसू गैस के गोले||लातेहार: बालूमाथ में रेलवे ट्रैक से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें||लातेहार: अफीम तस्करों के खिलाफ चंदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर ट्रक से 10 टन अफीम डोडा बरामद, अनुमानित कीमत 60 लाख

हेमंत ने जमशेदपुर वासियों को दी सौगात, जुगसलाई ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा- पूरे राज्य में तेज गति से सड़कों, पूलों और ओवरब्रिजों का हो रहा निर्माण

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जमशेदपुर वासियों को जुगसलाई ओवरब्रिज की सौगात दी। इस ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में सड़कों और पूलों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नई सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण हो रहा है। आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर कई नए निर्माण देखने को मिलेंगे। हमारा प्रयास लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

जाम से मिलेगी निजात, दुर्घटनाओं का खतरा होगा कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण रेलवे फाटक बार-बार बन्द करने की नौबत आती थी। इससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी और दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। लेकिन, जुगसलाई ओवरब्रिज के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिल मिल रही है। इससे इस मार्ग से आने जाने वालों के लिए सहूलियत और समय की भी बचत होगी।

843 मीटर लंबा ओवरब्रिज

जुगसलाई के टाटा-आदित्यपुर स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (ROB) एवं पहुँच पथ का निर्माण वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रारंभ होकर 2022-23 में पूर्ण हुआ। इसकी कुल लंबाई 843 मीटर है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति कुल 44,04,95,000 रुपए है।

जमशेदपुर जुगसलाई ओवरब्रिज उद्घाटन