Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मौसम अलर्ट: 7 और 8 जुलाई को झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update Today

रांची : 7 जुलाई से राज्य में मानसून पूरी तरह से फैल जायेगा। 7 और 8 जुलाई को दक्षिणी झारखंड में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में काले बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

झारखंड में अभी भी मानसून की कमी है। जून माह में बारिश की कमी दर्ज की गयी है। झारखंड में अब तक 39 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 4 जुलाई तक राज्य में 137.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश 226.3 मिमी से 39 फीसदी कम है।

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश देवघर के घोरमाड़ा में दर्ज की गयी है, जहां 85.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सिमडेगा, दुमका, लातेहार, पाकुड़, हज़ारीबाग़, गोड्डा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गयी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को बारिश के दौरान आसमान से बिजली कहर बनकर गिरी। इसमें राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 10 लोगों की मौत हो गयी। कई मवेशी भी मारे गये।

jharkhand Weather Update Today