Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

गुमला की लड़की को लातेहार के लड़के से Facebook पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, रूपये भी ठगे

गुमला की एक आदिवासी नाबालिग लड़की को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया है। फेसबुक से दोस्ती के बाद प्यार हो गया। फिर नजदीकियां बढ़ीं। शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका से 1.80 लाख रुपये भी ठग लिए। पीड़िता ने लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के गुड़गांव निवासी महावीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुमला एसपी को आवेदन दिया है।

एसपी को दिये आवेदन में लड़की ने कहा है कि फरवरी 2018 में महावीर ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद दोनों फोन के साथ-साथ वीडियो कॉल पर भी बात करने लगे। इसी बीच वह काम करने के लिए दिल्ली चली गयी। दिल्ली जाने के बाद भी दोनों फोन पर बात करते रहे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एक दिन आरोपी ने फोन पर कहा कि मैं अपने घर आ रहा हूं। आप भी अपने घर आ जाओ। मैं आपको अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाऊंगा। जिसके बाद 23 फरवरी 2020 को आरोपी पीड़िता को अपने घर गुड़गांव महुआडांड ले गया। जहां उसने अपने परिजनों से मिलकर कहा कि मैं इस लड़की से शादी करूंगा। उस समय आरोपी के परिजन शादी के लिए राजी हो गये।

उसी रात आरोपी महावीर उसे अपने कमरे में ले गया और कहा कि मेरे घरवालों ने शादी के लिए हां कर दी है। यह कहकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता के मना करने पर भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद पीड़िता काम करने दिल्ली चली गयी और आरोपी महावीर भी चेन्नई चला गया।

इस दौरान महावीर ने अपना घर बनाने के नाम पर पीड़िता से अलग-अलग तारीखों में उसके दोस्त और पड़ोसी के खाते में एक लाख 80 हजार रुपये ले लिये। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि इसके अलावा वह जब भी घर आता था तो मुझे भी अपने घर आने को कहता था। फिर वह मुझे अपने घर ले जाता था और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, 23 नवंबर 2022 को पता चला कि आरोपी महावीर के किसी और लड़की के साथ भी संबंध हैं। वहीं, उसके परिजन भी बात करने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद पीड़ित युवती ने आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।