Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, झारखंड में एक साथ 26 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत झारखंड के इतिहास में पहली बार एक साथ 26 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। जिन 26 हजार पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है वे राज्य के सभी स्कूलों में नियुक्त होने वाले सहायक आचार्य के पद हैं। इसके साथ ही झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग अब तक 35 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है।

बेहतर शिक्षा प्रदान करना और रिक्तियों को भरना लक्ष्य

सहायक आचार्यों की नियुक्ति से स्कूलों में पठन-पाठन सुदृढ़ होगा, साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होने से शिक्षक-छात्र अनुपात भी बढ़ेगा। झारखंड शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, यही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संकल्प है। राज्य स्तर पर खोले गये उत्कृष्ट विद्यालय इसका प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने शुरू से ही विभिन्न विभागों की रिक्तियों को भरने में गंभीरता दिखायी है और इस मामले में हमेशा संवेदनशील रहे हैं। विभागों द्वारा नियुक्ति नियमावली में आ रही अड़चनों को दूर कर नियुक्ति प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है। यही कारण है कि रिकॉर्ड समय में जेपीएससी द्वारा 250 पदों सहित अब तक 8328 लोगों की नियुक्ति की जा चुकी है।

इनके लिए जारी की गयी अधिसूचना

राज्य सरकार के निर्देश पर झारखंड प्रयोगशाला सहायक, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा, झारखंड सामान्य स्नातक अर्हता संयुक्त परीक्षा, झारखंड नगर सेवा संवर्ग संयुक्त परीक्षा, झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त परीक्षा, उत्पाद सिपाही परीक्षा, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा (आईटीआई प्रशिक्षक), झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Job Jharkhand Vacancy News