Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

गुमला: शादी समारोह से लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह से लौट रही नाबालिग लड़की से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घाघरा पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो नाबालिग लड़के भी हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बाकी तीन युवकों को गुमला जेल भेज दिया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस संबंध में गुमला के एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पीड़िता अपने परिचितों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान नवीन उरांव (19), बिंदेश्वर उरांव (19) लक्ष्मी उरांव (18) व दो नाबालिग लड़कों ने रास्ते में युवती को रोक लिया। युवती के दोस्तों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद नाबालिग को सूनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांचों आरोपियों को देवाकी गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह और तीन आरोपियों को गुमला जेल भेजा गया है।

Gumla News today rape