Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

हजारीबाग में TSPC के चार उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने सीआरपीएफ 22 बटालियन की मदद से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

इन्हें केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में संजय करमाली, पंकज करमाली, बुंडू केरेडारी नयी निवासी सूरज कुमार और पिपरवार निवासी प्रभात कुमार राम शामिल हैं।

पुलिस को इन उग्रवादियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक पिस्टल, एक गोली, 17 जिंदा गोलियां, दो बाइक, पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।

हजारीबाग के एसपी चौथे मनोज रतन ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू में टीपीसी के चार उग्रवादी छिपे हुए हैं।

सूचना पर बड़कागांव डीएसपी हजारीबाग सीसीआर व सीआरपीएफ जवानों व केरेडारी पुलिस के नेतृत्व में टीम बनाकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीएसपीसी के चारों उग्रवादियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।