Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: डेमू रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग से सरिया चोरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार, जेल

लातेहार में चार चोर गिरफ्तार

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने डेमू रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन भवन से चोरी गये सरिया के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 5 क्विंटल टाटा टिस्कन सरिया व एक सोनालिका ट्रैक्टर बरामद किया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार उरांव पिता स्व तेतर उरावं, सुशील उरांव पिता भदय उरावं, विनोद उरावं पिता स्व जादू उरांव (तीनों ग्राम हुंडरू, डेमू, लातेहार) दिलीप कुमार पिता बुद्धेश्वर यादव निन्दिर लातेहार शामिल है।

पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डेमू रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन भवन के पास रखे लोहे की सरिया अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया जा रहा है।

इसी गुप्त सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के क्रम में छापामारी दल ने डेमू स्टेशन के पास दुमाहानी के पास कुछ लोगों को सरिया जमा करते हुए देखा और कुछ ही दूरी पर एक ट्रैक्टर खड़ा पाया। सरिया जमा कर रहे लोग पुलिस को देख कर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि चारों अपराधियों ने स्वीकार किया है कि वे डेमू रेलवे स्टेशन स्थित निर्माणाधीन भवन से सरिया चोरी कर ट्रैक्टर में लोड कर बेचने जा रहे थे। चोरी की सरिया व ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापामारी दल में सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक देवानंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार महतो, मोहम्मद शाहरुख, रोहित कुमार महतो और सशस्त्र बल शामिल थे।

लातेहार में चार चोर गिरफ्तार