Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

JPSC के पूर्व अध्यक्ष IPS अमिताभ चौधरी का हार्ट अटैक से निधन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष आईपीएस अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी मंगलवार की सुबह अमिताभ चौधरी अपने आवास पर फिसलने से गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत सेंटेविटा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि अमिताभ चौधरी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष भी थे। उनका जन्म 06 जुलाई 1960 को हुआ था और उनका निधन 16 अगस्त 2022 को हुआ था।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमिताभ चौधरी को अध्यक्ष नियुक्त कर सबको चौंका दिया। आपको बता दें कि अमिताभ चौधरी झारखंड के प्रसिद्ध लोगों में से एक थे जिन्होंने शासन, प्रशासन, क्रिकेट और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।

2005 में, वह झारखंड के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को हराकर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष बने। वह 2005 से 2009 तक क्रिकेट टीम इंडिया के मैनेजर भी रहे।

2013 में उन्होंने आईपीएस की नौकरी से वीआरएस लिया। इसके बाद 2014 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम से रांची लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सके।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें कि अमिताभ चौधरी ने रांची में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करवाया था। इसके अलावा बिहार-झारखंड क्रिकेट में टाटा परिवार का दबदबा था, चौधरी ने इसे खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।

इनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है।