Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ पहुंचे पूर्व सीएम ने दिवंगत राजेंद्र प्रसाद साहू के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढाढस, की उच्चस्तरीय जांच की मांग

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड में बढ़ते अपराध के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वे बुधवार को लातेहार के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कोयला व्यवसायी व भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने बालूमाथ आये थे।

उन्होंने राजेंद्र प्रसाद साहू के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि जब तक राजेंद्र प्रसाद साहू के हत्यारे को सजा नहीं मिल जाती, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा परिवार 24 घंटे आपके साथ खड़ा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रघुवर दास ने हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की और मांग की कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन राजेंद्र प्रसाद साहू हत्याकांड में शामिल आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करें और हत्याकांड की साजिश रचने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दे।

मौके पर सिमरिया के भाजपा विधायक किसुन दास, क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रकाश राम, भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, आदर्श रविराज, लक्ष्मण कुशवाहा, लव कुमार सिंह, प्रदीप यादव, प्रेम गुप्ता, अखिलेश भोक्ता, रामकुमार गुप्ता, अमित कुमार, जुनेद अनवर, कृष्णा यादव समेत लातेहार एवं चतरा जिले के कई जिला परिषद सदस्य और विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।