Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

देवघर: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार

देवघर : सावन की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हजारों लोग बाबा के दर्शन को पहुंचे। बाबा की एक झलक पाने के लिए 12 किलोमीटर लंबी कतार लगी थी। ये कतार लगातार लंबी होती जा रही थी। पूरा इलाका बोल बम के जयकारों से गूंज उठा है।

बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर कावंड लेकर पहुंचे भक्त सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। रविवार शाम छह बजे से कांवड़ पथ पर रौनक है। दुम्मा टोल गेट में 10 काउंटरों से प्रवेश कार्ड दिये जा रहे हैं। यहां लगातार कांवड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इन काउंटरों से पल-पल का डेटा कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है।

यहां के एक काउंटर से दो घंटे में छह से सात हजार तक प्रवेश कार्ड वितरित किये गये। बढ़ती भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दुम्मा व खिजुरिया मुख्य गेट के पास बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। कोठिया और बाघमारा बस स्टैंड कांवड़ियों से भरा रहा।

श्रावणी मेला-2023 के पहले सोमवार के लिए बाबधाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सौंपा गया है। देवघर जिला प्रशासन ने कांवड़ियों के झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर खिजुरिया, रूट लाइन और बाबा मंदिर सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। झारखंड के लगभग सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। रांची के पहाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।