Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में कोयला व्यवसायी सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू पर फायरिंग, स्थिति नाजुक, रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ के कोयला व्यवसायी सह भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष लातेहार व पूर्व चतरा लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद साहू पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है। अपराधियों ने झरिवा तलाब दून स्कूल के समीप फायरिंग की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस गोलीबारी की घटना में में वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद साहू बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना कस्तूरबा के पास स्थित अपने कार्यालय से स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान झरवीटोला के पास एक अपाची बाइक पर बैठे दो अज्ञात लोग उसका पीछा करने लगे। राजेंद्र साहू को शक होते देख उन्होंने उसे रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो अपाची सवार भागने लगे। जिसके बाद राजेंद्र साहू भी स्कूटी से उसका पीछा करने लगे। जिसमें अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में राजेंद्र साहू को तीन गोलियां लगीं। जिसमें एक गोली सीने के पास, एक हाथ के पास और एक जांघ के पास लगी है। घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।