Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

BREAKING: लातेहार सिविल सर्जन पर FIR दर्ज, अल्ट्रासाउंड के बहाने करता था अश्लील हरकतें

लातेहार में धरती के भगवान के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लातेहार के सिविल सर्जन डॉ हरेनचंद्र महतो पर दो युवतियों ने अल्ट्रासाउंड के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। दोनों ने मामले को लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

सूत्रों ने बताया कि सिविल सर्जन पर अपने निजी आवास पर अल्ट्रासाउंड के बहाने लड़कियों व गर्भवती महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि दो अलग-अलग लड़कियों ने सिविल सर्जन के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने ने बताया कि लड़कियों की शिकायत के बाद सिविल सर्जन के खिलाफ पोस्को और भारतीय दंड संहिता की 354A व 354B के तहत मामला संख्या 19/2022 दर्ज किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में अनुसंधान चल रहा है। सिविल सर्जन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ डीआईजी पलामू और उपायुक्त लातेहार को भी शिकायत दी गई है।