Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

पलामू में आर्केस्ट्रा के दौरान जमकर मारपीट, उप मुखिया ने भाजपा नेता सहित चार को दांतों से काटकर किया घायल

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेलारी ग्राम में तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान उप मुखिया रंजीत शर्मा ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष करण शर्मा सहित चार लोगों को दांतों से काट कर घायल कर दिया। पुलिस में इसकी शिकायत की गयी है। घायलों में करण शर्मा के अलावा नितेश शर्मा, सोमनाथ शर्मा और पवन शर्मा शामिल हैं।

बताया जाता है कि सोमवार को सेलारी में मनोज शर्मा का तिलक समारोह था। इस मौके पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। यहां नितेश शर्मा ने मंच बनाया था। नृत्य का कार्यक्रम मंगलवार सुबह तक चलता रहा। इसी दौरान मंच पर चढ़ने के लिए बनायी गयी सीढ़ी टूट गयी। इसी को लेकर विवाद हुआ था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उप मुखिया रंजीत शर्मा ने मंच बनाने वाले नितेश शर्मा को भला बुरा कहा। मामला बढ़ गया। इस पर रंजीत ने दौड़ा-दौड़ा कर नितेश को पीटा। सूचना मिलने पर नितेश के भाई व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष करण शर्मा के अलावा सोमनाथ शर्मा व पवन शर्मा मौके पर पहुंचे। उनके आने के बाद फिर मारपीट हुई। इसी क्रम में रंजीत ने सभी को दांतों से काटकर घायल कर दिया।

थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।