लातेहार: मनिका में दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, बरवाडीह व हेरहंज के पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर, रेफर
बबन पासवान/मनिका
लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान मोड़ के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये। मोटरसाइकिल दुर्घटना की खबर मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अख्तर अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया। जहां डॉ. कुशाग्र की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया गया।

घायलों की पहचान मनोहर सिंह, छोटू सिंह दोनों ग्राम सैदुप थाना बरवाडीह जबकि रूपेश सिंह, उदय भुईया और विपीन भुईया तीनों लावागड़ा हेरहंज के रूप में की गयी।
घायल मनोहर सिंह ने बताया कि हमलोग मोटरसाइकिल से लातेहार धनकारा से सैदुप बरवाडीह जा रहे थे, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो गयी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छोटू सिंह सैदुप और बिफन भुईया लावागड़ा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया है।
Latehar Manika Latest News