Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में करंट लगने से किसान की मौत, धनरोपनी के लिए खेत तैयार करने के दौरान हुआ हादसा

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत सूइया टोला में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सूइया टोला निवासी सुकरा उरांव के पुत्र मुन्ना उरांव के रूप में हुई है।

हालांकि करंट लगने से घायल किसान को परिजनों ने गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया लेकिन जांच के बाद डॉक्टर सुरेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार किसान मुन्ना उरांव अपने खेत में धान की रोपाई को लेकर कोड़ी लगाने गया था। इसी दौरान वह खेत के पास से गुजरे बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

मृतक मुन्ना उरांव के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमें 2 बेटी और एक बेटा शामिल है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, सूचना पर पहुंची बालूमाथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।