Breaking :
||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद||पलामू: TSPC सुप्रीमो की पत्नी को लेवी के पैसे पहुंचाने जा रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार||लातेहार: माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर मचाया उत्पात, एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों में लगा दी आग||पलामू: बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट लिये 63 हजार||पलामू: प्रेम प्रसंग में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, गर्भपात की दवा खाने पर बिगड़ी हालत||आशुतोष कुमार लातेहार और बबलू कुमार बने चंदवा के थाना प्रभारी||पलामू में आर्केस्ट्रा के दौरान जमकर मारपीट, उप मुखिया ने भाजपा नेता सहित चार को दांतों से काटकर किया घायल

झारखंड से कोरोना की विदाई, सभी जिले कोरोना मुक्त घोषित

रांची: झारखंड को कोरोना ने अलविदा कह दिया है। अब प्रदेश में कोरोना का कहर थम गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना का इकलौता मरीज पूर्वी सिंहभूम में था, वह भी ठीक हो गया। अब प्रदेश के किसी भी जिले में कोरोना का एक भी मामला नहीं है।

हालांकि लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग अब भी सतर्क है। वहीं टेस्टिंग भी लगातार की जा रही है। ताकि झारखंड में कोरोना का कोई नया मामला सामने न आये। इससे पहले देश के कई राज्यों को कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झारखंड में कोरोना का पहला मामला हिंदपीढ़ी में मिला था। मलेशिया की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी।

इसके बाद से राज्य में टेस्टिंग तेज कर दी गयी थी। वहां आंशिक लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद कई महीनों तक लोग लॉकडाउन में अपने घरों में कैद रहे। कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में ढील दी गयी।

राज्य में मामले कम हुए तो सरकार ने सभी पाबंदियों में ढील दी। आज झारखंड में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। झारखंड जल्द ही कोरोना मुक्त राज्यों की सूची में शामिल हो जायेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

राज्य में अब तक कोरोना के 2,29,27,018 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,29,25,373 सैंपल टेस्ट किये जा चुके हैं। 2,24,82,806 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि 4,42,567 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 4,37,236 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 5,331 की जान जा चुकी है।