Breaking :
||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस||लातेहार में बाघ, मनिका में महुआ चुनने गये दो और बरवाडीह में एक युवक पर किया हमला, रेफर||पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग||लातेहार में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर लूट कर भाग रहे थे आरोपी||रांची: धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

झारखंड में आठ IPS अधिकारियों का तबादला, रांची के DIG अनूप बिरथरे

Jharkhand IPS Transfer 2023

रांची : झारखंड सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। विशेष शाखा के डीआईजी अनूप बिरथरे को रांची का डीआईजी बनाया गया है। इसी प्रकार रेल डीजी अनिल पालटा को गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा का डीजी बनाया गया है।

इसके अलावा डीजी प्रशिक्षण अनुराग गुप्ता को एडीजी सीआईडी, जैप एडीजी प्रशांत कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोज कौशिक को पुलिस मुख्यालय आईजी ,एएसपी गिरिडीह मुख्यालय हारिस बिन जमां को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके अलावा जमशेदपुर के नगर एसपी शुभांशु जैन को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। इस संबंध में शनिवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Jharkhand IPS Transfer 2023