Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में दिखेगा मानसून टर्फ का असर, कल भारी बारिश की संभावना

रांची : पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून कमजोर नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश में मानसून टर्फ का असर दिखेगा। झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्से में मौसम का असर साफ दिख रहा है। राज्य के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि 24 अगस्त को राज्य के पूर्वी भाग संताल कोल्हान सहित कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश की अच्छी संभावना है। इसी तरह 25 अगस्त को भी राज्य में बारिश हो सकती है। 26 अगस्त से स्थिति एक बार फिर सामान्य हो सकती है। उन्होंने संताल और राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके में वज्रपात की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।

राज्य में अभी भी 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 27 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जतायी है। अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।