Breaking :
||अब इस तारीख को पलामू आयेंगे बागेश्वर धाम सरकार, कार्यक्रम तय||झारखंड के नामी उद्योगपति रूंगटा के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू||पलामू: दहेज लोभियों ने ले ली बिहार की बेटी की जान, ससुराल वालों पर केस दर्ज||कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से मिला ‘कुबेर का खजाना’, नोट इतने कि मशीनों ने काम करना किया बंद||लातेहार: दहेज हत्या के आरोपी पति को 15 वर्ष सश्रम कारावास की सजा||झारखंड के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पदभार संभाला, कहा- राज्य का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता||15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र||लातेहार: आपात स्थिति में ‘शक्ति’ एप के जरिये महिलायें दर्ज करा सकती हैं शिकायत, महिलाओं के लिए है कारगर
Thursday, December 7, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीन विधायकों को ईडी ने भेजा समन

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों को कैश कांड मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन जारी किया। इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगारी को आधिकारिक तौर पर तलब किया गया है। इरफान को 13 जनवरी, राजेश को 16 जनवरी और कोंगारी को 17 जनवरी को पेश होने को कहा गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गौरतलब है कि 30 जुलाई 2022 को तीनों विधायकों को हावड़ा में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके पास से 48 लाख रुपए बरामद किये थे। ईडी ने खरीद-फरोख्त मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए 9 नवंबर, 2022 को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें कांग्रेस के तीन विधायक डॉ. इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगड़ी और राजेश कच्छप को आरोपी बनाया गया है।