Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

ED ने हेमंत सोरेन को 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

Jharkhand Latest News Today

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी कर भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने उन्हें 14 अगस्त को ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है।

इससे पहले ईडी ने अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 18 नवंबर, 2022 को 10 घंटे तक पूछताछ की थी। ई़डी ने इस पूछताछ में पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किये थे। ईडी रांची में हुए जमीन घोटाले की जांच कर रही है। रांची प्रमंडल के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। सेना के कब्जे वाली जमीन के सिलसिले में जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।

इस जांच रिपोर्ट में स्पष्ट था कि फर्जी नाम और पता के आधार पर सेना की जमीन पर कब्जा किया गया। रांची नगर निगम ने इस मामले की शिकायत दर्ज करा दी। ईडी ने इसी प्राथमिकी को पर्वतन मामला सूचना रिपोर्ट के रूप में दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी। इस मामले की जांच शुरू हुई तो पहली छापेमारी नवंबर 2022 में व्यापारी विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल के ठिकानों पर पड़ा था। ईडी ने 13 अप्रैल को दूसरी बार छापेमारी की थी।

Jharkhand Latest News Today