Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार : डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 24 दिसंबर से

लातेहार : सुभाष चंद्र बोस क्लब पोचरा के तत्वाधान में 24 दिसंबर से 15वीं डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक कमिटी बनाई गई है। जिसमे लाल अभिषेक नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार प्रसाद, विकास कुमार शर्मा, सुबोध प्रसाद, दिनेश कुमार ठाकुर, पंकज सिंह, बलराम प्रसाद, रूपेश कुमार, डब्लू, प्रकाश सिंह, अशफाक, विकास सिंह, रामलगन राम, लाल गौरव, मनोज मिंज, अमित कुमार, रिंकू प्रसाद, जाबिर, राजा, नाजिम आदि को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में क्लब के सचिव अनुप कुमार, जीप सदस्य बिनोद उरांव, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान रंजीत सिंह, लाल आशीष शाहदेव, लाल पुरषोतम शाहदेव को रखा गया है।

प्रतियोगिता में नामांकन शुल्क 401 रुपये रखा गया है। नामांकन हेतु मो न 7004356714 व 6207830595 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

प्रतियोगिता के सभी मैच राजकीय मध्य विद्यालय, पोचरा के खेल मैदान में खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 31 दिसंबर को खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी क्लब के सचिव अनूप कुमार ने दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *