Breaking :
||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस||लातेहार में बाघ, मनिका में महुआ चुनने गये दो और बरवाडीह में एक युवक पर किया हमला, रेफर||पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग||लातेहार में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर लूट कर भाग रहे थे आरोपी||रांची: धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

पलामू: जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों के साथ की बैठक, वातावरण बेहतर बनाने का प्रयास

रांची : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर तोरण निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार को शांति बहाली के लिए दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि पर सिर्फ पांच लोग ही मंदिर में पूजा करेंगे। जबकि मस्जिद में शुक्रवार की नमाज चार लोग ही अदा करेंगे।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज पलामू अंचल के आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा ने दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। इसमें दोनों समुदायों के पांच-पांच लोगों ने हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर तोरण निर्माण को लेकर बुधवार को दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इसमें कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल हो गये थे।। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस ने 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही मुखिया के पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस बलों ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला था। पलामू में इंटरनेट सेवा 19 फरवरी सुबह 10 बजे तक के लिए बंद कर दी गयी है।

Palamu Violence News