Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बालूमाथ में मिली अधजली लाश का खुलासा, दो गिरफ्तार, युवक की हत्या कर शव को जलाने का किया था प्रयास

लातेहार : हत्या करने के बाद पहले शव को जंगल में छुपाने और बाद में शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह शव रांची के युवक जफर आलम का था। उसकी हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया और बाद में जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गयी।

एसपी अंजनी अंजन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आपसी दुश्मनी में रांची के रहने वाले युवक जफर आलम की हत्या कर दी गयी। युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों द्वारा शव को बालूमाथ थाना क्षेत्र के शांति जंगल में ले जाकर जलाने का भी प्रयास किया गया। दोनों आरोपी गौतम यादव उर्फ़ गोल्डेन यादव और सोहेल अंसारी रांची जिले के खेलारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी ने बताया कि 14 जून को पुलिस ने शांति जंगल से एक युवक का अधजला शव बरामद किया था। हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने गौतम यादव और सोहेल अंसारी से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, चाकू व हसुआ एक कुएं से बरामद कर ली गयी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर दुश्मनी थी और दोनों ने जफर आलम की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौतम यादव उर्फ गोल्डेन यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी सोहेल अंसारी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

गठित विशेष छापामारी दल में एसडीपीओ अजीत कुमार के अलावे पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पुअनि कुबेर साव, नितीश कुमार, धीरज कुमार, मनोज मुर्मू, सअनि पारसनाथ प्रसाद समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Latehar Balumath News Today