Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

राजेंद्र साहू के हत्यारों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग को लेकर पलामू में तैलिक समाज का प्रदर्शन

पलामू : लातेहार जिले के बालूमाथ के व्यवसायी सह भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय तैलिक समाज ने गुरुवार को रैली निकाली। समाज के लोगों ने जेलहाता स्थित रमाडा होटल से रैली निकाली और समाहरणालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम डीसी-एसपी को अलग-अलग छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

तैलिक समाज के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामदास साहू ने कहा कि पिछले 13 अगस्त को राजेंद्र प्रसाद साहू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पूरे झारखंड का तैलिक साहू समाज भयभीत है और अपना कारोबार बंद कर पलायन करने का मन बना लिया है। समाज में बहुत आक्रोश है। उन्होंने घटना की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया।

सौंपे गये ज्ञापन में हत्या की सीबीआई जांच, दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित सुरक्षा व्यवस्था, मृतक के पुत्र-पुत्रियों को सरकारी नौकरी, झारखंड के सभी प्रसिद्ध व्यवसायियों को सुरक्षा मुहैया कराना आदि शामिल है।

प्रदर्शन में पलामू जिला अध्यक्ष लल्लन साहू, सचिव अजय साहू, राजदेव साहू, राजा गुप्ता, कन्हाई साहू, सुरेश साहू, बिहारी साहू, गंगा साहू, अवध किशोर साहू, सत्येंद्र साहू, विश्वनाथ साहू, बबन साहू, बच्चन साहू, मनोज साहू, दिनेश प्रसाद गुप्ता, रमेश साहू, अरविंद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद साहू, सुमन गुप्ता, रूपवती देवी सहित हजारों लोग शामिल थे।

Rajendra Sahu Balumath News