Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची के नामी गुलमोहर हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल पर जानलेवा हमला, गंभीर

रांची : रांची के नामी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने डॉ. आंचल पर उनके घर में घुसकर हमला किया है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉ. अंचल गुलमोहर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में लगातार डॉक्टरों पर हमले हो रहे हैं। जगह-जगह आम लोगों और मरीजों की देखभाल करने वालों द्वारा डॉक्टरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉक्टरों से गाली-गलौज व मारपीट की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।