Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव में अहले सुबह टेढवा कुई निवासी बिहारी भुइयां 45 वर्ष का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मनिका पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि 8 बजे घर से झगड़ा झंझट करके बाहर निकले थे। उसने बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने कहा कि बीती रात नामुदाग में अपनी बहन के घर आये थे। उसने बताया कि मानसिक स्थिति खराब होने पर दांत से मुझे काट दिया था। उसी को झड़वाने नामुदाग आयी थी। रात में झगड़ा हुआ था। सुबह में उसका शव पेड़ से लटका पाया गया।

थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह को सूचना मिलते ही एएसआई रामप्रताप सिंह, मिश्रा मांझी को दल बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में पुलिस पूरी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Latehar Manika News Today