Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: फंदे से झूलता मिला प्रेमी जोड़े का शव, जून में होने वाली थी युवती की शादी

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के केरकीकला में एक प्रेमी युगल का शव फंदे से लटका मिला। दो दिन से लापता थी युवती इसी बीच मंगलवार सुबह दोनों के शव मिले।

छतरपुर डीएसपी अजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि युवक की पहचान 20 वर्षीय नागेंद्र भुइयां और युवती की पहचान 18 वर्षीय सोनाकली कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को आखिरी बार रविवार रात गांव में एक शादी समारोह में देखा गया था। दोनों देर रात शादी समारोह से लापता हो गये थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

नागेंद्र के छोटे भाई के मुताबिक घर में दो भाइयों के अलावा कोई नहीं था। अन्य लोग शादी समारोह में गये हुए थे। मंगलवार सुबह जब उठा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला। इसकी जानकारी उसने गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि नागेंद्र और सोनाकली की लाश छड़ की कुंडी में एक ही फंदे पर लटक रही थी। आनन-फानन में दोनों को नीचे उतारा गया। मुखिया की सूचना पर छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया।

जून में होने वाली थी युवती की शादी

सोनाकली के पिता सरयू भुइयां ने मंगलवार दोपहर एमआरएमसीएच में बताया कि उनकी बेटी की जून में शादी होने वाली थी। तिलक को 1 जून को जाना था। तीन को मड़वा और चार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा से बारात आना था। शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयीं थीं।