Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: मंडराहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बारियातु जागीर गांव के मंडराहा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव की पहचान किशुन सिंह उम्र करीब 45 वर्ष डेमू, लातेहार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लातेहार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव के चरवाहे मंडराहा जंगल में अपने पशुओं को लेकर चराने गये थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने ही मृतक की पहचान किशुन सिंह के रूप में की और घटना की जानकारी उसके परिजनों व मुखिया को दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की जानकारी पर पहुंचे डेमू पंचायत मुखिया प्रमिला देवी के पति गोपाल सिंह ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. जिस तरह से शव को पेड़ से लटकाया गया है, उससे प्रतीत हो रहा है कि इनकी हत्या की गयी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरी करता था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पत्नी के अलावे वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर घटना की जानकारी पर पहुंचे एसआई देवानंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वैसे पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है।

लातेहार की ताजा ख़बरें