Breaking :
||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस||लातेहार में बाघ, मनिका में महुआ चुनने गये दो और बरवाडीह में एक युवक पर किया हमला, रेफर||पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग||लातेहार में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर लूट कर भाग रहे थे आरोपी||रांची: धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

रांची हिंसा मामले में डीसी ने 11 आरोपियों पर मुकदमा चलाने की मांगी अनुमति

रांची : भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में 10 जून 2022 को राजधानी रांची में हुई हिंसा की घटना में शामिल 11 आरोपियों पर मुकदमा चलेगा। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को राज्य सरकार के गृह विभाग से धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा भड़काने संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

यह अनुमति रांची के डेलीमार्केट थाने में दर्ज कांड संख्या 17/22 में मांगी गयी है, जिसकी जांच सीआईडी कर रही है। उग्र भीड़ द्वारा पथराव, आगजनी और फायरिंग के बाद कई दिनों तक तनाव का माहौल बना रहा। इस मामले में रांची पुलिस ने कई अलग-अलग मामले दर्ज किये थे।

आरोपियों में मो. साबिर अंसारी, मो. सरफराज, मो. तबारक कुरैशी, मो. शाहबाज, मो. उस्मान उर्फ करण कच्छप, मो. अफसर, मो. अरमान हुसैन, मो. रमजान, मो. अमजद, मो. माज और मो. इसमें इरफान अंसारी उर्फ इरफान उर्फ जुबेर आलम का नाम शामिल है।

रांची हिंसा