Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथि घोषित, जानिये…

रांची : झारखंड में 14 मार्च से मैट्रिक-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

परीक्षा को देखते हुए रांची जिले के केंद्रों पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। रांची जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 105 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा 57 केंद्रों पर होगी। मैट्रिक की परीक्षा में 36 हजार 183 और इंटर में 34 हजार 926 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जायेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जेएसी के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नकल करने वालों और कानून व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इसको लेकर केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। शिक्षाविदों से भी राय ली जा रही है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से करायी जायेगी। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा समय पर होगी। इसके लिए हमारी टीम तैयार है।

महतो ने बताया कि कोरोना खत्म होने के बाद इस साल बोर्ड की परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। पिछले साल सिलेबस में कटौती की गयी थी लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा बनाये गये पैटर्न के अनुसार पूरे सिलेबस से ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे। 50 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, जिनका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। पिछले साल की बोर्ड परीक्षाएं 75 फीसदी सिलेबस पर ही ली गयी थीं।

झारखंड मैट्रिक-इंटर परीक्षा