Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: माओवादियों की खतरनाक साजिश नाकाम, लैंडमाइन बरामद

पलामू : नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की साजिश को नाकाम कर दिया है। छतरपुर जिले के देवगन के रास्ते पिपरा जाने वाली सड़क से पुलिस ने 3 किलो की बारूदी सुरंग बरामद की है। विस्फोट के लिए बारूदी सुरंग को कोडेक्स तार से जोड़ा गया था।

नक्सल विरोधी अभियान पर निकले पुलिस जवानों को देवगन के आगे नहर की ओर से मुड़ने वाली सड़क के नीचे बारूदी सुरंग दिखी। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और जगुआर टीम को सूचित किया। इस बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के लिए रांची से जगुआर के बीडीएस-बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एएसपी अभियान ऋषभ गर्ग ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम छतरपुर के देवगन के रास्ते पिपरा इलाके में माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी क्रम में देवगन के आगे नहर की ओर से मुड़ने वाली सड़क के नीचे एक बारूदी सुरंग नजर आयी। जवानों द्वारा तुरंत इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू कर दी गयी। रांची से जगुआर बीडीएस की टीम आने के बाद बम को निष्क्रिय कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस इन दिनों नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है। संभावना है कि पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए उक्त स्थान पर बारूदी सुरंग बिछायी गयी होगी। हालांकि समय रहते माओवादियों की खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया गया।

इधर, जानकारी मिली है कि जिस इलाके से बारूदी सुरंग बरामद हुई है, वहां 10 लाख के इनामी शीर्ष माओवादी कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम का घर है। आशंका है कि उसी ने बारूदी सुरंग बिछायी है। लंबे समय बाद छतरपुर-पिपरा इलाके में बारूदी सुरंग मिली है। मौके से करीब 50 मीटर कोडेक्स तार भी बरामद हुआ है। क्षेत्र में उक्त सड़क से आवागमन बंद कर दिया गया है। इलाके को सैनिटाइज करने और बम को डिफ्यूज करने के बाद यातायात शुरू करने का फैसला लिया गया है।