Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम||लातेहार: बालूमाथ में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत
Saturday, December 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

मनिका: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Cyclist dies

मृतक मनिका थाना क्षेत्र के जेरुआ गांव का था, घटना रात 10 बजे की है

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कुई मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी। घटना रात 10 बजे की है। मृतक की पहचान जेरूआ गांव निवासी देवराज लोहरा 40 वर्ष के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी शुभम कुमार को सूचना मिलते ही गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा जहां से पुलिस ने घायल को मनिका अस्पताल लाया।

मौके पर डॉ दिव्य क्षितिज ने घायल का प्राथमिक उपचार के लिए हाथ लगाया ही था कि देवराज ने दम तोड दिया। जिसके बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई है।

manika news

घटना की सूचना मिलते ही कोपे मुखिया सुदेश्वर सिंह मृतक के परिजनों के साथ मनिका थाना पहुंचे और पहचान की।

मिली जानकारी के अनुसार देवराज लोहरा साइकिल से मनिका से जेरूआ अपने गांव जा रहा था। इसी बीच कुई मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसका सिर बुरी तरह फट गया और बेसुध होकर गिर पड़ा।

जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मनिका थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घायल को घटना स्थल से उठाकर अस्पताल पहुंचाई, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Cyclist dies


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *