Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

पलामू : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट स्थित सीआरपीएफ के 112 बटालियन कैंप में सोमवार की सुबह एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जावा ने सिर में मारी गोली। हालांकि, इसके बाद भी उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एमआरएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जवान की पहचान प्रांजल नाथ (30) के रूप में हुई है। वह कैंप में संतरी ड्यूटी पर तैनात था। इसी क्रम में घटना घटी। घटना की पुष्टि करते हुए जिले के एएसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने मामले की प्रारंभिक जांच की। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब तीन बजे की है। जवान संतरी ड्यूटी पर तैनात था। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर असम के तेजपुर थाना क्षेत्र के पिथखुवा भेजा जा रहा है।

जवान आठ जुलाई को ही दो माह की छुट्टी से लौटा था। इससे पहले इसकी पोस्टिंग बूढ़ा पहाड़ पर थी। पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि जवान ने आत्महत्या क्यों की।