Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबररांची

रांची में अपराधियों ने भाई-बहन को हथौड़े से मार डाला, मां घायल

रांची : राजधानी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। राजधानी के जनक नगर में जहां अपराधियों के हमले में भाई-बहन की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक तीनों पर हथौड़े से हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का प्रयास किया है। अपराधियों के हमले में मां चंदा देवी बुरी तरह से घायल हो गई। जबकि उनकी बेटी श्वेता कुमारी (17 साल) और बेटे ओम (14 साल) की हत्या कर दी गई है।

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा श्वेता कुमारी और ओम डीएवी बरियातू के छात्र हैं। बताया जाता है कि चंदा देवी के पति संजीव विदेश में रहते हैं। चंदा देवी अपने बेटे और बेटी के साथ जनक नगर स्थित एक मकान में रहती थी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है। एफएसएल की टीम भी मामले की जांच कर रही है। अब तक की पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया गया है।