Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में दूसरे लड़के से बात करने से नाराज सनकी प्रेमी ने कर दी अपनी प्रेमिका की हत्या

रांची : जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के लमकाना गांव में 19 साल के प्रेमी ने 21 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। क्योंकि, वह किसी और से बात करने लगी थी। प्रेमी ने प्रेमिका के घर में ही पहुंच कर हत्या की है। प्रेमी शिव उरांव मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय रांची में पढ़ाई करता है।

हत्या के लिए उसने रांची से चाकू खरीदा। लंबे समय से वह इस हत्या की प्लानिंग कर रहा था। प्रिया कुमारी से उसके संबंध थे और चाहता था कि वह किसी और से बात ना करें। चाकू लेकर वह बारीडीह आवासीय विद्यालय गया। वहां रात बितायी। फिर चार बजे लमकाना के लिए निकला और शनिवार लगभग साढ़े आठ बजे प्रेमिका के पास पहुंचा। प्रेमिका प्रिया की मां ने उसे बेटी की हत्या करते देख लिया। वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। मां के सामने ही युवक चाकू से प्रेमिका पर वार करता रहा।

प्रेमिका की मां की चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटायी कर दी। पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

घटना की चश्मदीद गवाह मां बंधनी उरांव के मुताबिक वे खेत में काम करने के लिए जाने वाले थे। तभी घर में घुस कर आरोपी युवक ने प्रिया पर चाकू वार करने लगा। हो-हल्ला करने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुना। अब मां हत्यारोपित को फांसी देने की मांग कर रही है।

मृतका की मां ने बेड़ो थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। गिरफ्तार हत्यारोपित प्रेमी युवक शिव उरांव ने भी गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसका प्रिया से दो ढाई साल से प्रेम संबंध था। कुछ दिन से युवती छत्तीसगढ़ के एक अन्य लड़के से बात करने लगी थी, जिससे वह नाराज था।

Jharkhand Ranchi Latest News