Breaking :
||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार

लातेहार: मनिका से भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर गिरफ्तार

लातेहार : प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर संजय सिंह खरवार उर्फ ठेपा सिंह को छिपादोहर व मनिका थाना पुलिस द्वारा चलाये गये संयुक्त छापेमारी अभियान में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसे मनिका थाना क्षेत्र के खीराखाड़ गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संजय सिंह मनिका थाना क्षेत्र के खीराखाड़ गांव का रहने वाला है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बरवाडीह एसडीपीओ दिलू लोहरा ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी एरिया कमांडर संजय सिंह अपने गांव आया हुआ है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर एरिया कमांडर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी। पुलिस टीम ने एरिया कमांडर को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार एरिया कमांडर ने पुलिस को बताया कि भाकपा माओवादियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के डर से वह कुछ ग्रामीणों के साथ काम करने के लिए गोवा भाग गया था। वह कुछ दिन पहले अपने गांव लौटा था।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार एरिया कमांडर को जेल भेज दिया गया है।

छापामारी अभियान में एसडीपीओ दिलु लोहरा के अलावे छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, मनिका थाना प्रभारी बबलू कुमार, छिपादोहर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक काशी महली, मनिका थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार राय समेत छिपादोहर व आईआरबी सैट 143 केड़ पुलिस पिकेट के जवान शामिल थे।