Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

नाम बदलकर नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, असलियत पता चलने पर कुएं में फेंका

रांची : अपना नाम छुपाकर दूसरे समुदाय के एक युवक ने पहले एक नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, उसका यौन शोषण किया और जब पोल खुल गई तो उसकी हत्या की कोशिश की। लोहरदगा जिले की एक 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने और जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने रांची जिले के नरकोपी निवासी रबानी अंसारी को गिरफ्तार किया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रबानी अंसारी पर आरोप है कि उसने अपना नाम साजन उरांव बताकर नाबालिग लड़की से संपर्क बढ़ाया। उसने खुद के शादीशुदा और दूसरे समुदाय का होने की बात छुपायी। लड़की को झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और जब सच्चाई सामने आई तो उसने लड़की को कुएं में धकेल कर जान से मारने की कोशिश की। कुंए में धकेलने के बाद ऊपर से पत्थर भी फेंके। लड़की किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची। परिवार वालों को सारी बात बताई।

समाज के लोग भी पीड़िता की मदद को आगे आए। लोहरदगा एसपी आर रामकुमार और डीएसपी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करे हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोहरदगा जिले की नाबालिग पीड़िता ने बताया कि उसके पास छह महीने पहले एक अनजान युवक का कॉल आया था। उसने उसे अपना नाम साजन उरांव बताया। उसने मीठी-मीठी बातों के जाल में उसे फंसाया। फिर दोस्ती की बात कह कर अक्सर फोन करने लगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

लड़की भी उसके झांसे में आ गई। प्यार का वास्ता देकर उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसे रांची में किराए के मकान में रखने लगा। इसी बीच लड़की ने उसका आधार कार्ड देख लिया और उसे उसका असली नाम रबानी अंसारी होने का पता चल गया। तब लड़की ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी लड़के ने उसके साथ अंतरंग वीडियो भी बना लिए था जिसे उसने वायरल कर दिया।

आरोपी की रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है। डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि लोहरदगा महिला थाना कांड संख्या 26/ 2022 में भादवि की धारा 376, 427, 379, 417, 307 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।