Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

लातेहार सदर थाना प्रभारी बने चंद्रशेखर चौधरी, अमित कुमार गुप्ता चंदवा……पूरी डिटेल

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 27 पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक व आरक्षी को इधर से उधर किया है।

बरवाडीह पुलिस निरीक्षक बने लातेहार सदर थाना प्रभारी

जिसमें लातेहार सदर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदवा, बरवाडीह पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर चौधरी को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लातेहार बनाया गया है।

राणा भानु प्रताप सिंह बने मनिका थाना प्रभारी

हेरहंज थाना प्रभारी मुकेश चौधरी को बरियातू थाना प्रभारी, मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार को हेरहंज थाना प्रभारी, अनुसंधान विंक लातेहार में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राणा भानु प्रताप सिंह को मनिका थाना प्रभारी, गारू थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बंधन भगत को नेतरहाट थाना प्रभारी, हेरहंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार को छिपादोहर थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि छिपादोहर थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार तिवारी को हेरहंज थाना में पदस्थापित किया गया है।

चंदवा व नेतरहाट थाना प्रभारी क्रमशः सदर कोर्ट व लातेहार थाना

वहीं चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा को अभियोजन कोषांग सदर कोर्ट लातेहार में पदस्थापित किया गया है। जबकि अभियोजन कोषांग सदर कोर्ट लातेहार में पदस्थापित अनिल उरांव को पुलिस निरीक्षक बरवाडीह बनाया गया है। नेतरहाट थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर दुबे को लातेहार थाना में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अवर निरीक्षक

इसी तरह लातेहार में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रूपलाल प्रसाद को हेरहंज थाना, धर्मेंद्र सरदार को बरवाडीह थाना, दीपनारायण सिंह को बारियातू थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि बालूमाथ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार को बारियातू थाना व पुलिस अवर निरीक्षक दुति कृष्ण महतो को बरवाडीह थाना भेजा गया है। वहीं हेरहंज थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित बिंदेश्वर महतो को बरियातू थाना भेजा गया है।

सहायक अवर निरीक्षक

लातेहार थाना के सहायक अवर निरीक्षक द्वारिका नाथ पांडे को बरियातू थाना, लातेहार सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर गंझू को बरियातू थाना, चंदवा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कमलेश कुमार राय को बरवाडीह थाना, बालूमाथ थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुख्तार अंसारी को बरियातू थाना, गारू के सहायक अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार यादव को बारेसाढ़ थाना, बारेसाढ़ के अवर निरीक्षक नंदजी राय को लातेहार थाना, सिकनी पिकेट के सहायक अवर निरीक्षक नागेश्वर महतो को लातेहार थाना, पुलिस केंद्र लातेहार के आरक्षी साधु चरण हेम्ब्रम को सीसीटीएनएस ऑपरेटर बारियातू थाना में बनाया गया है।

लातेहार सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने दिया योगदान

लातेहार सदर थाना प्रभारी के रूप में पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर चैधरी ने योगदान दे दिया है। मौके पर उपस्थित पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने पदभार सौंपा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें