लातेहार: बालूमाथ के भाजपा नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त, ले जाया गया रांची
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ निवासी भाजपा नेता बलवंत यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना रांची-चतरा मुख्य मार्ग कुडू घाटी के पास की बतायी जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार के चारों पहिए ऊपर उठ गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
आपको बता दें कि बलवंत यादव रांची से बालूमाथ में आयोजित भाजपा के संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे, इसी दौरान चंदवा कुडू घाटी में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे बलवंत यादव घायल हो गये और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भाजपा नेत्री नीलम देवी उन्हें उचित इलाज के लिए रांची ले गयीं।