Breaking :
||लातेहार में पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, हार्डकोर नक्सली छोटू खरवार के दस्ते का करता था नेतृत्व||मुख्य सचिव पद से हटाये गये सुखदेव सिंह, एल खियांग्ते को मिली जिम्मेदारी||ED के बुलावे पर नहीं आये साहिबगंज एसपी नौशाद आलम||पलामू: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूरे परिवार को गोली मारने की दी थी धमकी||नक्सलियों के 15 लाख रुपये नॉन बैंकिंग कंपनियों में जमा कराने के आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, बालूमाथ थाने में दर्ज हुआ था मामला||The News Sense की खबर का असर, बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से नहीं हुई कोयले की ढुलाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, दिया साधुवाद||झारखंड में भी दिखने लगा साइक्लोन मिचॉन्ग का असर, राज्य के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश, इस दिन तक छाये रहेंगे बादल||सरकार ने बरवाडीह के तत्कालीन बीडीओ व मधुपुर के तत्कालीन सीओ को दी निंदन की सजा||पुलिस को चकमा देकर रिम्स से फरार कैदी शाकिब पत्नी के साथ गिरफ्तार||लातेहार: नियमों की अनदेखी कर बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से हो रही कोयले की ढुलाई, सैकड़ों बच्चे स्कूल जाने से वंचित
Wednesday, December 6, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ चलेगा अभियान, रांची, लातेहार, चतरा समेत 11 जिलों में चलेगा विशेष अभियान

रांची : झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके लिए आईजी को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक आबकारी (उत्पाद) विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने यह फैसला लिया है और सभी जिलों को आदेश भी दे दिये हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को आईजी अभियान ने जिले के एसपी के साथ अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए समीक्षा बैठक की थी। रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, लातेहार, सरायकेला, चतरा और जामताड़ा में विशेष अभियान चलाया जायेगा।

अभियान चलाने के लिए पुलिस की स्मॉल एक्शन टीम (सैट) को भी लगाया गया है। सैट टीम के साथ संबंधित जिलों से एक दरोगा व दो सिपाही भी रहेंगे। सैट का नियंत्रण पुलिस मुख्यालय में गठित सेल के अलावा सभी रेंज के डीआईजी के अधीन रहेगा। यह अभियान आबकारी (उत्पाद) विभाग और जिला पुलिस के समन्वय से चलेगा।