Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

गिरिडीह में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, कई घायल

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पालमरुआ के अदसार मदरसा के पास शनिवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार तुरंत पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। थाना प्रभारी ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जाता है कि अडसार मदरसा के समीप जुलूस के दौरान दोनों पक्ष आपस में इस कदर भिड़े कि एक दूसरे पर जमकर लाठी और पत्थर चलाया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भी दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद अडसार मदरसा के समीप काफी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। हालात पर नजर रखने के लिए डीएसपी के साथ बीडीओ संतोष प्रजापति, तिसरी के लोकायनायनपुर थाना प्रभारी समेत काफी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात रखा गया है।

दोनों ओर से हुए पत्थरबाजी और लाठीबाजी में जिन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है उसमें मोहम्मद शाहजाद, मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद नशरूल, मोहम्मद बारीक, मोहम्मद जशीम, जाबिर, अरमान, इस्लाम, ग्यास, इरशाद समेत अन्य शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस झड़प में घायलों के सिर, हाथ व कंधे में चोटें आयीं हैं।

मुहर्रम में ताजिया जुलूस निकालने की परंपरा पूरी की जा रही थी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से ताजिया निकाला गया था। यही ताजिया जब तिसरी थाना इलाके के कर्मतांड में पहुंचा, तो अखाड़ा के बीच ताजिया घुसाने के दौरान ही कुछ लोगों को लाठी से चोट लग गयी, जिससे उन लोगों का गुस्सा भड़क गया और वो ताजिया लिए घुसने का प्रयास कर रहे लोगों पर लाठी चलाना शुरू कर दिया। किसी तरह उस वक्त हालात को संभाल लिया गया लेकिन कुछ देर बाद ही पालमरुआ के अदरसा मदरसे के समीप दोनों पक्ष आमने सामने हो गये, और एक दूसरे पर जमकर लाठी चलाने के साथ रोड़ेबाजी भी किया, जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गये।

तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शांति कायम है और पुलिस बल तैनात हैं।