Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

राजेंद्र साहू के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने DGP से की मुलाकात

रांची : चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता राजेंद्र साहू के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही राज्य में बढ़ते अपराध पर अविलंब रोक लगाने की अपील की। इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक नवीन जायसवाल, समरी लाल, पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, मुनेश्वर साहू (प्रदेश मंत्री), शिवपूजन पाठक (प्रदेश मीडिया प्रभारी), प्रतुल शाहदेव (प्रवक्ता), योगेंद्र प्रताप सिंह (प्रदेश सह मीडिया प्रभारी), जनार्दन पासवान और प्रकाश राम (पूर्व विधायक) तथा सुनील साहू (जिला महामंत्री) भी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आये दिन राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपराधी निशाना बना रहे हैं। भाजपा नेता, कार्यकर्ता अपराधियों की हिट लिस्ट में हैं। अब अपराधी जेल से ही रंगदारी वसूल रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अब सत्ता पक्ष के विधायकों को भी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

नेताओं ने कहा कि विगत डेढ़ दो महीनों का रिकॉर्ड देखा जाय तो 12 जुलाई को टुंडी में आरएसएस कार्यकर्ता शंकर प्रसाद की हत्या, 23 जुलाई को खूंटी में किसान चमरा मुंडा की हत्या, 27 जुलाई को भाकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या, 28 जुलाई को वासुकीनाथ में अमरनाथ की हत्या, एक अगस्त को झरिया में धनंजय यादव की हत्या, छह अगस्त को भुरकुंडा में होटल संचालक रोशन साव की हत्या, 11 अगस्त को राजधानी रांची से सटे चिरौंदी में जूस दुकान संचालक मुकेश साव और रोहन साव की हत्या जैसे वारदात राज्य में अपराधियों की निडरता बता रहे है।

इसके अलावा 12 अगस्त को भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या से पूरा पलामू प्रमंडल दहशत में है। छोटे व्यवसाय वाले भी डरे हुए हैं। अपराधियों का पुलिस की पकड़ से बाहर होना, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई न होना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की मंशा पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से अनुरोध किया कि राजेंद्र साहू, मुकेश साव, रोहन साव समेत सभी के हत्यारों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे। साथ ही पुलिस प्रशासन को राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

Rajendra Sahu Balumath News