Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एमएमसीएच रेफर

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह थाना क्षेत्र के मेदनीनगर-बरवाडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार आज शाम 6:30 बजे के करीब बरवाडीह से मेदनीनगर की ओर सुआ कोडिया निवासी बाइक सवार दिलीप सिंह उम्र 28 वर्ष जा रहा था। इसी बीच हेंदेहास पुलिया के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह लाया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष रंजन की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में बाइक सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर बरवाडीह पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *