Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

पलामू : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बिस्फुट्टा पुल के समीप बैजनाथ आश्रम के पास बुधवार की रात बाइक दुर्घटना में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी स्वर्गीय रामजबित सिंह के पुत्र हरेंद्र कुमार सिंह बुधवार की रात आठ बजे बाइक से मेदिनीनगर डिजनीलैंड मेला देखने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बैजनाथ आश्रम के पास किसी अज्ञात वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें हरेंद्र बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हादसे की खबर सुनकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और हरेंद्र सिंह का शव घर ले गये। इसके बाद मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पाटन पश्चिम जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह को दी। गुरुवार को संग्राम सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेजा और परिजनों को कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। जिप सदस्य ने अपनी निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया। संग्राम सिंह ने बताया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब परिवार से आता है। उनके परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाया जायेगा।