Breaking :
||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें||लातेहार: अफीम तस्करों के खिलाफ चंदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर ट्रक से 10 टन अफीम डोडा बरामद, अनुमानित कीमत 60 लाख||चतरा: पुलिस ने किया नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार||नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगाने की बात महज अफवाह

लातेहार: कल मनिका में भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव मचायेंगी धमाल, खूब उड़ेगा अबीर-गुलाल

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

थाना प्रभारी ने किया स्थल निरीक्षण, ग्राम प्रधान मुनेश्वर प्रसाद यादव करेंगे उद्घाटन

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंजों पंचायत सचिवालय के मैदान में प्रांतीय यादव महासभा के तत्वाधान में भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव कल यानी 4 मार्च को सुबह 11 बजे मंच पर होली मिलन समारोह में अपने गीतों से धूम मचायेंगी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आयोजक कमेटी ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के अध्यक्ष बच्चन यादव की अध्यक्षता में बैठक की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सिंजो गांव के प्रधान मुनेश्वर प्रसाद यादव सांस्कृतिक कार्यक्रम होली मिलन समारोह का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: मनिका में आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव, पायल बनारसी और रंजन रंगीला मचायेंगे धमाल

कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष सागर यादव ने बताया कि कार्यक्रम 10:00 बजे से प्रारंभ हो जायेगी। जिसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गयी है। उन्होंने कहा कि मनिका प्रखंड क्षेत्र ही नहीं अन्य जगह से भी लोग आकर होली मिलन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

सचिव अंकित राज ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। एक सौ वॉलिंटियर्स विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

मौके पर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने आयोजक समिति को कई दिशा निर्देश भी दिया।

मौके पर अध्यक्ष बचन यादव, सागर यादव, साईलोक यादव, अंकित यादव, सकलदिप यादव, रूपेश यादव, राजेंद्र यादव, दरोगी यादव, शिवानन्द यादव, कुलदीप यादव, ओमप्रकाश यादव, अरविंद यादव, अरूण यादव, संजय यादव, धीरेंद्र यादव, लव यादव, नंदकिशोर यादव, मथुरा यादव, रामकुमार यादव, अशोक यादव, अजीत यादव, राहुल यादव, नरेश यादव, अखिलेश यादव, बिमलेश यादव, प्रमोद यादव, बिनोद यादव, नीरज यादव, कमलेश यादव, सूरज यादव, संतोष यादव, शम्भू यादव, महेंद्र यादव, मनोज यादव, संजय यादव, अभिषेक यादव, मिथलेश यादव, संतोष यादव, सत्यदेव यादव, पिंटू यादव, शिवपूजन यादव, पप्पू यादव, पंकज यादव, राजेन्द्र यादव, अरूण यादव, योगेंद्र यादव, बिनोद यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

मनिका में अनुपमा यादव