Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवालातेहार

बालूमाथ का युवक चंदवा की युवती का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार, जेल

लातेहार : यौन शोषण के एक आरोपी को चंदवा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र राम पिता लालजी राम बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया ग्राम का रहने वाला है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि चंदवा की एक युवती ने थाने में लिखित आवेदन देकर जितेंद्र राम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस कांड संख्या 133/22 दर्ज करते हुए मामले की तहकीकात कर रही थी।

इसे भी पढ़ें :- चंदवा की युवती ने बालूमाथ के युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी युवक जितेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को लातेहार जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करेगी।

आपको बता दें कि 12 नवम्बर को चंदवा थाना क्षेत्र की एक युवती ने जितेंद्र राम पर 5 साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया था।