Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरबालूमाथलातेहार

बालूमाथ पुलिस ने पांकी मोड़ से चोरी के ऑटो के साथ दो को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय के पांकी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी के ऑटो के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी ग्राम निवासी सीताराम साहू के पुत्र विनोद साहू एवं छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला अंतर्गत कुनकुरी ग्राम निवासी मंगरुउद्दीन मियां के पुत्र शहाबुद्दीन मियां शामिल है। जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत लातेहार भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस ने इनके पास से मौके पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम अंतर्गत कर्माही टोला निवासी मोती यादव की चोरी गयी ऑटो को जब्त किया है। जो मोती यादव के घर के सामने से बीते 8 नवंबर की रात चोरी गयी थी।

इस संबध में मोती यादव ने बालूमाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसे थाना पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 379 के तहत कांड संख्या 215/2022 दर्ज़ किया था। इस वाहन जांच अभियान के दौरान बालूमाथ थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कौशल किशोर शर्मा के साथ-साथ कई सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।